Site icon Khel Samachar

एशियन गेम्स 2023 : नीरज चोपड़ा  स्वर्ण पदक और किशोर जेना  रजत पदक जीत कर किया भारत का नाम रोशन

 

एशियन गेम्स 2023 : नीरज चोपड़ा का जादू एशियन गेम्स 2023 देखने को मिला। ऐसा कहा जा रहा है कि चीनी धरती पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में नीरज ने भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल डाल दिया है।  नीरज ने अपने चौथे प्रयास में 88.88 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता।  

नीरज चोपड़ा ने हासिल किया स्वर्ण पदक

स्वर्ण पदक के लिए नीरज को अपने ही देश के किशोर जेना से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा।  जेना ने अपने तीसरे प्रयास में 86.77 मीटर थ्रो किया और नीरज को दूसरे स्थान पर धकेल दिया। हालांकि इसके बाद अपने चौथे प्रयास में नीरज ने पूरी ताकत झोंक दी और 88.88 मीटर भाला फेंककर एशियन गेम्स 2023 में अपना गोल्ड मेडल पक्का कर लिया। भाला फेंक के फाइनल इवेंट में नीरज चोपड़ा ने अपना पहला थ्रो 85 मीटर फेंका, लेकिन मैच अधिकारियों ने थ्रो को उचित नहीं बताया।  नीरज के इस थ्रो को लेकर काफी देर तक विवाद चला और इसके बाद भारतीय एथलीट को फिर से पहले थ्रो करने का मौका दिया गया।  नीरज ने अपना पहला थ्रो 82.38 मीटर दूर फेंका। इसके बाद दूसरे प्रयास में नीरज ने 84.49 मीटर भाला फेंका और नंबर एक स्थान हासिल किया।

नीरज के साथ किशोर जेना  ने जीता  रजत पदक

नीरज को कड़ी टक्कर देने वाले किशोर जेना ने रजत पदक जीता। जेना ने फाइनल में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंककर रजत पदक जीता।किशोर जेना ने अपने चौथे प्रयास में 87.54 मीटर भाला फेंककर रजत पदक जीता।  रजत पदक के साथ ही किशोर ने पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

 

Exit mobile version