Site icon Khel Samachar

FIH मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 13 जनवरी से शुरू होने वाला है

FIH मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 13 जनवरी से शुरू होने वाला है और इसकी मेजबानी भारत करेगा। हॉकी इंडिया ने फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल हॉकी के समन्वय से इस वैश्विक आयोजन के कार्यक्रम की घोषणा की है। करीब आधी सदी से वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इंतजार कर रहा भारत अब स्पेन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। 2023 एफआईएच पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 13 जनवरी से शुरू होगा और फाइनल 29 जनवरी को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के सभी मैच ओडिशा में खेले जाएंगे। होम ग्राउंड पर होने वाले वर्ल्ड कप के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि भारत इस वर्ल्ड कप में अपने घर पर शानदार प्रदर्शन करेगा। भारत को लीग स्टेज में कुल 3 मुकाबले खेलने हैं। वर्ल्ड कप शुरू होने में 10 दिनों से भी कम बचे हैं। ऐसे में आइए एक नजर सभी ग्रुप, भारत के स्क्वॉड और मैचों के शेड्यूल पर डालें।

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

इंडिया: पीआर श्रीजेश, कृष्णा पाठक, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उपकप्तान), नीलम संजीप, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह, राजकुमार पाल, जुगराज सिंह

टूर्नामेंट में कितनी टीमें भाग ले रही हैं?

भारत में हो रहे इस वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमें भाग लेंगी जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है। सभी टीमों को अपने ग्रुप में कुल 3 मैच खेलने हैं।

आइए चार ग्रुप पर एक नजर डालें:

  1. पूल ए – ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस और साउथ अफ्रीका अफ्रीका।
  2. पूल बी – बेल्जियम, जर्मनी, कोरिया और जापान।
  3. पूल सी – नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली।
  4. पूल डी- भारत, इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स।

भारत ने पिछली बार कब खिताब जीता था?

भारत 47 सालों से वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इंतजार कर रहा है। भारतीय टीम ने आखिरी बार 1975 में कुआलालंपुर, मलेशिया में हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद भारतीय टीम को इस ग्लोबल इवेंट में कभी भी कोई ट्रॉफी उठाने का मौका नहीं मिला। टीम इंडिया ने पिछली बार चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर वर्ल्ड कप जीता था। ऐसे में भारत को इस साल वर्ल्ड कप ट्रॉफी की उम्मीद है।

भारत के सभी मैचों का शेड्यूल

क्या है पूरा शेड्यूल? (सभी मैचों की टाइमिंग भारतीय समयानुसार है)

अर्जेंटीना बनाम साउथ अफ्रीका (भुवनेश्वर) – दोपहर 1:00 बजे
ऑस्ट्रेलिया बनाम फ्रांस (भुवनेश्वर)- दोपहर 3:00 बजे
इंग्लैंड बनाम वेल्स (राउरकेला) – शाम 5:00 बजे
भारत बनाम स्पेन (राउरकेला) – शाम 7:00 बजे

न्यूजीलैंड बनाम चिली (राउरकेला) – दोपहर 1:00 बजे
नीदरलैंड बनाम मलेशिया (राउरकेला) – दोपहर 3:00 बजे
बेल्जियम बनाम कोरिया (भुवनेश्वर) – शाम 5:00 बजे
जर्मनी बनाम जापान (भुवनेश्वर) – शाम 7:00 बजे

स्पेन बनाम वेल्स (राउरकेला) – शाम 5:00 बजे
इंग्लैंड बनाम भारत (राउरकेला) – शाम 7:00 बजे

मलेशिया बनाम चिली (राउरकेला) – दोपहर 1:00 बजे
न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड (राउरकेला) – दोपहर 3:00 बजे
फ्रांस बनाम साउथ अफ्रीका (भुवनेश्वर) – शाम 5:00 बजे
अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रेलिया (भुवनेश्वर) – शाम 7:00 बजे

Exit mobile version